पीपल्स पब्लिक स्कूल में होगा टैलेंट का महाकुम्भ
इसीतरह 6 -12 साल के बच्चों के लिए डांस कम्पटीशन रखा गया है। इसमें उन्हें अपनी पसंद के गाने पर 3 मिनट की परफॉरमेंस देनी होगी। 8 -12 साल के बच्चों के लिए पेंटिंग कम्पटीशन भी रखा गया है। इसके लिए उन्हें एक घंटे का समय मिलेगा। बच्चे अपनी पसंद के रंग ला सकते हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में शाम 4:30 तक ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इसके अलावा मेले में शॉपिंग और फ़ूड जोन भी होगा। मेला शाम 7 बजे तक चलेगा।
एडमिशन फीस पर छूट
पीपल्स पब्लिक स्कूल में कैंब्रिज इंटरनेशनल बोर्ड इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। इसका यहाँ एक विशेष स्टाल भी होगा जहाँ बच्चों के लिए कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज रखी गई हैं। साथ ही बोर्ड के बारे में जानकारी भी दी जायेगी। यदि माता-पिता अपने बच्चे का ऑन द स्पॉट एडमिशन करवाते हैं, तो उन्हें एडमिशन फीस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।