HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

श्री विजय गोयल गाँधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त

08 Sep 2021
WTN- भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल को गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।यह समिति भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है, जिसके अध्यक्ष स्वयं प्रधानमंत्री हैं।
 
संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समिति के नौ कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्ति किये गए हैं.  इनमें निरंजनाबेन कलार्थी, बनवारी, सुरेश वी कलघाटगी, माधवी कुलकर्णी, विजय लक्ष्मी नवनीता , कृष्ण न, राजबहादुर शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, महादेव आर देसाई और बिंदेश्वर पाठक शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, महापौर, निगमआयुक्त, केंद्रीय संस्कृति सचिव इस समिति के पदेन सदस्य होते हैं.
 
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समिति के निदेशक श्री दीपंकर श्री ज्ञान ने बताया कि गाँधी स्मृति और दर्शन समिति का लक्ष्य महात्मा गांधी के विचारों का प्रसार करना है. इसके अलावा, समिति वंचित वर्ग की भलाई, गरीब बच्चों के लिए मूल्य निर्माण शिविर, कोविड काल में लोगों की सेवा, मास्क व कोविड किट वितरण आदि जैसी अनेक समाज सेवी गतिविधियाँ करती है.