HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपल्स पब्लिक स्कूल में होगा टैलेंट का महाकुम्भ

24 Feb 2023
भोपाल:  पीपल्स पब्लिक स्कूल, भानपुर में शनिवार को दोपहर 3 बजे से 'टैलेंट मेला' का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जहाँ एक ओर होंगे 2-17 साल तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, तो वहीँ दूसरी और आरजे करवाएंगे फन कम्पटीशन। टैलेंट मेला में अलग-अलग एज ग्रुप के बच्चों के लिए अलग प्रतियोगिता रखी गई है। टैलेंट की खोज प्रतियोगिता में 13-17 साल के बच्चे डांस, गाना, मिमिक्री, इंस्ट्रूमेंट प्ले, पोएम रेसिटेशन, स्टोरी टेलिंग, बीट बॉक्सिंग जैसी किसी भी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 3 मिनट दिए जाएंगे। क्यूट बेबी कांटेस्ट के लिए  2-4 साल तक के बच्चों को तैयार करके पेरेंट्स लाएंगे। उन्हें उनकी प्रेजेंटेशन और बेहेवियर के आधार पर जज किया जाएगा।  3 -5 साल के बच्चों के लिए फैशन शो रखा गया है जिसमें बच्चे कैट वाक करेंगे।  
इसीतरह 6 -12 साल के बच्चों के लिए डांस कम्पटीशन रखा गया है। इसमें उन्हें अपनी पसंद के गाने पर 3 मिनट की परफॉरमेंस देनी होगी।  8 -12 साल के बच्चों के लिए पेंटिंग कम्पटीशन भी रखा गया है।  इसके लिए उन्हें एक घंटे का समय मिलेगा। बच्चे अपनी पसंद के रंग ला सकते हैं।  इन सभी प्रतियोगिताओं में शाम 4:30 तक ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इसके अलावा मेले में शॉपिंग और फ़ूड जोन भी होगा। मेला शाम 7 बजे तक चलेगा।  

एडमिशन फीस पर छूट 
पीपल्स पब्लिक स्कूल में कैंब्रिज इंटरनेशनल बोर्ड इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। इसका यहाँ एक विशेष स्टाल भी होगा जहाँ बच्चों के लिए कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज रखी गई हैं। साथ ही बोर्ड के बारे में जानकारी भी दी जायेगी। यदि माता-पिता अपने बच्चे का ऑन द स्पॉट एडमिशन करवाते हैं, तो उन्हें एडमिशन फीस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।