HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बर्खास्त आईएएस जोशी दम्पति के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश

05 Jul 2018
अरविन्द जोशी की बहन के नाम भोपाल के पास निकली 110 एकड़ जमीन

JULY 05 (WTN) – बर्खास्त आईएएस दम्पति अरविन्द जोशी और टीनू जोशी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने इन्दौर की एक स्पेशल कोर्ट में चार्टशीट दाखिल कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें अरविन्द जोशी के पिता, मां और बहन आभा गनी को भी आरोपी बनाया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविन्द जोशी की बहन आभा गनी के नाम से भोपाल के पास 110 एकड़ जमीन का पता चला है। इस मामले में कुछ निजी कम्पनी के लोगों को भी सह आरोपी बनाया गया है। ईडी ने इनके खिलाफ कुल 1552 पेज की चार्जशीट दायर की है।

जोशी दम्पति के ख़िलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में साल 2010 से जांच चल रही है। दोनों की कुल 41.87 करोड़ की अघोषित सम्पत्ति का पता चला था। जबकि जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यकाल के हिसाब से दोनों की आय सिर्फ 1.32 करोड़ होना चाहिए थी।