HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पकौड़ों के बाद अब अचार-मुरब्बा बेचने की ‘सलाह’...

06 Jul 2018
केन्द्रीय मंत्री की ‘सलाह’ पर कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

JULY 06 (WTN) - आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेरोजगारी के मामले में सलाह दी थी कि ‘पकौड़ा’ बेचना भी रोजगार है। अब इसी कड़ी में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुताबिक यदि सही दिशा में विचार किया जाए तो अचार और मुरब्बा बेचने से भी ‘तकदीर’ बन सकती है। शेखावत ने यह बात भोपाल में भाजपा कार्यालय में मुद्रा लोन पर पूछे गए एक सवाल पर कही।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने मित्र की पत्नी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मुद्रा लोन लिया और उनका अचार-मुरब्बे के कारोबार का टर्नओवर दो करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान मंत्री ने दावा किया कि केन्द्र में भाजपा सरकार आने से रोजगार बढ़े हैं और 14 करोड़ लोगों को मुद्रा बैंक के लोन मिले हैं।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंत्री के बयान को ‘गैर जिम्मेदाराना’ बताया है। अजय सिंह ने कहा कि युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली केन्द्र सरकार अब अचार और मुरब्बा बेचने की ‘सलाह’ दे रही है।