HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पाकिस्तान ने दी चीन को ‘चेतावनी’!

06 Jul 2018
चीन से कर्ज ना मिलने पर पाकिस्तान की सीपीईसी पर ‘धमकी’

JULY 06 (WTN) - भयंकर आर्थिक संकट और भुगतान असंतुलन के संकट में फंसे पाकिस्तान ने चीन से कर्ज देना जारी रखने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने चीन को ‘चेतावनी’ दी है कि यदि चीन ने कर्जा नहीं दिया तो उसका दक्षिण एशिया में 60 अरब डॉलर का सीपीईसी में लगा निवेश ‘खतरे’ में पड़ जाएगा।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जून 2018 के आखिरी में ही चीन से चार अरब डॉलर का नया कर्ज लिया था, और वह चाहता है कि चीन की तरफ से कर्जा मिलता रहे ताकि उसे IMF से मदद ना लेना पड़े।

जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद ने बीजिंग को ‘चेतावनी’ दी है कि अगर चीन ने कर्ज देना बंद कर देता है तो इससे चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का भविष्य ‘खतरे’ में होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी योजना बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का अहम हिस्सा है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, यदि पाकिस्तान को IMF से सहायता लेनी पड़ी तो उसे सीपीईसी परियोजना की फंडिंग की सारी जानकारी ‘सार्वजनिक’ करना पड़ेगी। इतना ही नहीं मूलभूत ढांचे को विकसित करने के लिए पहले से तय कुछ योजनाएं भी ‘रद्द’ करनी पड़ सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले दो सालों में तेजी से ‘गिरावट’ आई है। पाकिस्तान का खजाना लगभग ‘खाली’ हो चुका है और इतना ही नहीं, पिछले कुछ महीनों से तेल की ऊंची कीमतों से आयात महंगा हुआ है जिससे संकट और भी गहरा गया है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब यह हो गई है कि एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कीमत अब 122 हो गई है।

अब देखना होगा कि पाकिस्तान के इस रुख पर चीन की क्या प्रतिक्रिया आती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण-पश्चिम चीन को पाकिस्तान से होते हुए अरब सागर से जोड़ने की CPEC परियोजना के तहत पाकिस्तान में विकास परियोजनाओं पर काफी खर्च हुआ है। ऐसे में यदि पाकिस्तान सीपीईसी की जानकारी सार्वजनिक करने की ‘धमकी’ दे रहा है तो चीन के लिए यह ‘चिंता का विषय’ है।