HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश बसपा अध्यक्ष को मायावती ने हटाया, महिला से छेड़छाड़ का लगा है आरोप

06 Jul 2018
प्रदीप अहिरवार बने मध्य प्रदेश बसपा अध्यक्ष

JULY 06 (WTN) – मध्य प्रदेश बसपा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप लगने के बाद पद से हटा दिया है। नर्मदा प्रसाद अहिरवार की जगह प्रदीप अहिरवार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नर्मदा प्रसाद अहिरवार समेत तीन के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज हुआ है।

दरअसल मामला भोपाल के टीटी नगर थाने का है, जहां बसपा पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने नर्मदा प्रसाद अहिरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि पार्टी की मीटिंग के दौरान उसे रात भर रुकने की पेशकश नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने की थी।

महिला का आरोप है कि नर्मदा प्रसाद अहिरवार का समर्थक उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर प्रताड़ित कर रहा था। महिला के आरोपों के बाद टीटी नगर थाने में नर्मदा प्रसाद अहिरवार के खिलाफ धारा 354, 506 और साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

माना जा रहा है कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही बसपा बैकफुट पर चली गई है। मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर अपना दबदबा रखने वाली बसपा के लिए विधानसभा चुनाव में नर्मदा प्रसाद अहिरवार का मुद्दा भारी पड़ सकता है।