HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

06 Jul 2018
162 किसान संगठन करेंगे किसानों को सचेत - तोगड़िया

JULY 06 (WTN) - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़ि‍या ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर ‘निशाना’ साधा है। भोपाल दौरे पर आए प्रवीण तोगड़िय़ा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। तोगड़िया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ ‘वादा खिलाफी’ की है।

फॉयर ब्रांड हिन्दुवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने केन्द्र की मोदी सरकार को ‘चेतावनी’ देते हुए कहा कि 162 किसान संगठन कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकालेंगे और मोदी सरकार की ‘वादाखिलाफी’ की बात किसानों को बताएंगे। उन्होंने लगातार देश भर में हो रही किसानों की आत्महत्याओं पर भी सवाल उठाया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार के खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के फैसले को किसानों के साथ ‘छल’ बताया था। तोगड़िया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि केन्द्र सरकार ने डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीफ की कुछ फसलों पर दिया है, जबकि रबी की फसलों पर नहीं दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय किसान परिषद के प्रणेता प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार को ‘किसान विरोधी’ बताते हुए कहा था कि पहले हर साल समर्थन मूल्य बढ़ता था, लेकिन सरकार ने इसे चार साल तक नहीं बढ़ाया। प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार की विदेश से अनाज आयात करने की नीति पर भी ‘सवाल’ उठाए थे।