HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राशि के अनुसार करें वस्त्रों के रंगों का चयन

08 Jul 2018
क्योंकि हर रंग कुछ खास है...

JULY 08 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। माना जाता है कि राशि से आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। शास्त्रों में लिखा गया है कि राशि हर व्यक्ति विशेष पर खासा प्रभाव डालती है।

राशि के अनुसार रत्नों को धारण करने की पुरानी ज्योतिषीय परंपरा रहा है। इतना ही नहीं राशि के अनुसार किसी खास दिवस पर देवी देवताओं की उपासना का भी प्रावधान ज्योतिष संबंधी ग्रन्थ्रों में किया गया है। माना जाता है कि यदि राशि के हिसाब से वस्त्रों को धारण किया जाए तो काफी लाभ मिलने की संभावना रहती है। आइये आपको बताते हैं कि पहली तीन राशियों मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों को कौन से रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

मेष राशि
राशिचक्र की पहली राशि है मेष। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का शुभ रंग लाल होता है। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक है। ये रंग क्रियाशील रहने है और जरूरत पड़ने पर सतर्क रहने का संकेत देता है। इसलिए मेष राशि के लोगों को लाल रंग की वस्त्रों को पहनना चाहिए।

वृषभ राशि
यह राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। वृषभ राशि का शुभ रंग हरा माना गया है। इन राशि के लोगों के लिए शुभ रंग जंगल के जैसा गहरा हरा या हल्का नीला होता है। वहीं, पीले और हरे के मेल से बना रंग भी इनके लिए शुभ होता है।
 
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का शुभ रंग पीला है। माना जाता है कि पीला रंग बुद्धि, मन और प्रेरणात्मक विचारों का प्रतीक है। अगर आप उदास रहते हैं या शर्मीले हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग मन में आशावादी विचारों को उत्पन्न करता है।

अगले रविवार को हम आपको बताएंगे आगे की तीन राशियों, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों को कौन से रंग शुभ हैं