जानें वृषभ राशि के लोगों के लिए कौन से ज्योतिर्लिंग की पूजा करना चाहिए ?
JULY 09 (WTN) – आज सोमवार है यानि देवाधिदेव महादेव शंकर का दिवस। आज हम आपको बताते हैं कि वृषभ राशि के लोगों को कौन से ज्योतिर्लिंग की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि वृषभ राशि के लोगों को ‘मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ की पूजा करना चाहिए जिससे सुख की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
वृषभ राशि के लोगों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पूजा का प्रावधान बताया गया है। वृषभ राशि के लोगों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का ध्यान करते हुए ‘ओम नमः शिवायः’ मंत्र का जाप करते हुए कच्चे दूध, दही, सफेद फूलों के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए।
दूध से अभिषेक करते समय भगवान शिव के प्रकाशमय स्वरूप का मानसिक ध्यान करना चाहिए। सबसे पहले ताम्बे के पात्र में दूध भरें, फिर इस पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें। इसके बाद ‘ॐ श्री कामधेनवे नमः’ का जाप करते हुए पात्र पर मौली बांधें।
इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नम: शिवायः’ का जाप करते हुए फूल चढाएं। शिवलिंग पर दूध की पतली धार बनाते हुए रुद्राभिषेक करें। मान्यता है कि अभिषेक करते हुए ‘ॐ सकल लोकैक गुरुर्वै नमरू’ मंत्र का जाप करना चाहए।
शास्त्रों के अनुसार, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग ऐसा तीर्थ है जहां शिव और शक्ति की आराधना से देव और दानव दोनों को सुफल प्राप्त हुए हैं। मान्यता है कि श्री शैल शिखर के दर्शन करने से ही मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, सुख प्राप्त होता है साथ ही जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है।