HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में मेडिकल स्टाफ कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पतालों में अफरातफरी

09 Jul 2018
डॉक्टर्स को छोड़कर पूरा मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर, मरीजों को हुई परेशानी

JULY 09 (WTN) – मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल स्टाफ आज हड़ताल पर चला गया, जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सातवें वेतनमान सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की मांग है कि उनकी मांगें काफी समय से लम्बित हैं जिन्हें पूरा किया जाए।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हड़ताल के कारण मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर्स को छोड़कर यहां का पूरा मेडिकल स्टाफ हड़ताल में शामिल रहा। कर्मचारियों के मुताबिक दो दिनों तक उनकी यह हड़ताल तीन-तीन घण्टे की रहेगी। यदि उनकी मांगें नहीं मांगी गई तो मेडिकल स्टाफ कर्मचारी 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

मेडिकल स्टाफ के हड़ताल पर जाने से पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी समेत इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल स्टाफ की प्रमुख मांगें हैं, सातवा वेतनमान, करीब 20 साल की अवधि से ज्यादा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समयमान वेतन, नर्सेस को इंक्रीमेंट।