HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

09 Jul 2018
अगले 48 घण्टों में भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और उज्जैन समेत कई जिलों में भारी बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात

JULY 09 (WTN) – मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी स्काईमेट वेदर ने जारी की है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, भोपालस, दमोह, होशंगाबाद, इन्दौर, जबलपुर, खण्डवा, खरगौन, मण्डला, रायसेन, रतलाम, सागर, सिवनी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका के कारण मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अपने ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, “प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 48 घंटों में भारी वर्षा की आशंका बताई जा रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। हमारी तैयारी है और आप भी सतर्क रहें। यदि कोई विषम परिस्थितियों में दिखे तो क्षमता अनुसार उनकी मदद करें।“