HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए ज्योतिषीय उपाय

10 Jul 2018
मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए उपाय

JULY 10 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मकर, कुम्भ और मीन राशि के लोगों को कौन से पौधों को लगाना चाहिए जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए।

मकर 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि का स्वामी शनि है। मान्यता है कि मकर राशि के जातकों के लिए कटहल का पौधा लगाना लाभदायक सिद्ध होगा। कटहल का पौधा लगाने से मकर राशि के लोगों को त्रिदोष से मुक्ति मिलती है, और इससे धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है। 

कुम्भ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। मान्यता है कि कुम्भ राशि के लोगों को शमी या आम का पौधा लगाना चाहिए। यदि कुम्भ राशि के लोग शमी या आम का पौधा लगाते हैं तो इससे कफ रोग का नाश होता है, और धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है।

मीन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। मान्यता है कि मीन राशि के लोगों को नीम का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से कफ सम्बन्धी रोगों का नाश होता है,  साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है।