HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल समेत मध्य प्रदेश में ‘बिजली कटौती’ पर कमलनाथ ने साधा शिवराज सिंह पर ‘निशाना’

10 Jul 2018
चुनावी साल में ‘टॉप गियर’ में कमलनाथ, भाजपा सरकार पर ‘प्रहार’ करने का नहीं छोड़ रहे कोई भी मौका

JULY 10 (WTN) – अभी ठीक से मॉनसून की जोरदार बारिश भी नहीं हुई है कि भोपाल में बिजली विभाग की ‘व्यवस्थाओं की पोल’ खुलने लगी है। रविवार-सोमवार की रात बारिश के कारण भोपाल के कई इलाकों में बिजली ‘गुल’ रही, जबकि कई इलाकों में बिजली ‘आती-जाती’ रही। लोगों का आरोप है कि ‘मेन्टेनेन्स’ के नाम पर बिजली कटौती आम बात हो गई है। मध्य प्रदेश में बिजली कटौती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार पर ट्वीट के जरिये जमकर ‘निशाना’ साधा है।

राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, “24 घंटे बिजली का नारा देने वाली सरकार, 5-6 घंटे भी बिजली ठीक ढंग से नहीं दे पा रही है। किसान, व्यापारी, आम आदमी सब परेशान, और ऊपर से दिखावटी फ़्री बिजली की चुनावी योजना। कहां से देगी सरकार ? जनता इनकी असलियत जानती है, गुमराह होने वाली नहीं है।“

इतना ही नहीं कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान पर 'कटाक्ष' किया। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा, “13 वर्ष के मुख्यमंत्री अब चुनावी वर्ष में चौपाल लगाकर किसानों से सुझाव मांगकर, उसे घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। 15 वर्ष की सरकार में खेती को घाटे का धंधा बना दिया और अब आख़री 4 माह में सुझाव मांग रहे हैं। अब समय सुझाव का नहीं हिसाब का है।“