HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए पेट्रोल और डीज़ल के बीच क्या है अंतर ?

10 Jul 2018
क्योंकि आपका जानना ज़रूरी है...

JULY 10 (WTN) -  जैसी कि आप जानते ही हैं कि पेट्रोल और डीज़ल दोनों ही द्रव ईंधन हैं, और पेट्रोलियम से निकलने वाले उत्पाद हैं। लेकिन फिर भी ईंधन क्षमता और गुणवत्ता के साथ-साथ कीमत के लिहाज़ से भी यह एक दूसरे से अलग होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है। यह डीज़ल से अधिक शुद्ध रूप है और इसे 35 डिग्री से 200 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच उबालकर तैयार किया जाता है, जबकि डीज़ल 250 से 350 डिग्री के बीच उबलता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके उबलने की क्षमता उनकी शुद्धता पर निर्भर करती है।

पेट्रोल बनने की पहली अवस्था में ‘बेंजाइन’ है, जबकि दूसरी अवस्था में तरल पदार्थ ‘गैसोलिन’ मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर पेट्रोल शुद्ध हो तो खुली हवा में उसका लगभग दसवां हिस्सा जल्द ही उड़ जाता है। शुद्ध पेट्रोल में सीसा नहीं मिला होता है। पेट्रोल 5 से 12 कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला लम्बाई के साथ अल्केन और साइक्लोक्लेसन्स के मिश्रण से बनता है। 

डीज़ल को 12 या ज़्यादा परमाणु वाले अल्केन से बनाया जाता है। डीज़ल एक कठोर ईंधन तेल है जो कि हमारे देश में पेट्रोल से सस्ता मिलता है। डीज़ल को पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा प्रदूषणकारी माना जाता है, भले ही इसकी फ्यूल एफिसियंसी या फिर कहें ईंधन क्षमता पेट्रोल से अधिक हो।