HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सोशल मीडिया पर आएंगे ‘राजीव के सिपाही’, भाजपा आईटी सेल से लेंगे ‘टक्कर’

11 Jul 2018
‘राजीव के सिपाही’ देंगे भाजपा को ‘जवाब’...

JULY 11 (WTN) - भाजपा की आईटी सेल के सोशल मीडिया पर ‘आक्रामक प्रचार’ का जवाब देने के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने ‘राजीव के सिपाही’ नाम से एक टीम का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के ‘राजीव के सिपाही’, भाजपा की आईटी सेल को उसी की भाषा में ‘जवाब’ देंगे।

जानकारी के मुताबिक, अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर पांच हजार ‘राजीव के सिपाही’ नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि भाजपा के सोशल मीडिया के प्रचार का जवाब कांग्रेस के ‘राजीव के सिपाही’ देंगे। इसके लिए इन्हें ‘सक्रिय’ रहने के लिए कहा गया है।

माना जा रहा है कि भाजपा के आईटी सेल के ‘आक्रामक प्रचार’ से कांग्रेस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ‘पकड़ मजबूत’ बनाने, भाजपा आईटी सेल के सवालों के ‘जवाब’ देने और मतदाताओं के बीच अपनी ‘पैठ’ बनाने के लिए सोशल मीडिया पर गम्भीरता के साथ ध्यान देना शुरू कर दिया है।