HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

‘चालीसा पाठ’ से सुख समृद्धि का होगा जीवन में प्रवेश

12 Jul 2018
‘चालीसा पाठ’ करने से जीवन में आएंगे सकारात्मक परिवर्तन 

JULY 12 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को कौन सी ‘चालीसा’ का पाठ करना चाहिए जिससे जीवन में कष्टों का नाश हो और सकारात्मकता आए।

कर्क
कर्क राशि के लोग बहुत ही भावुक होते हैं, और इसी कारण लोग इनका ग़लत फ़ायदा उठा लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि कर्क राशि के जातकों को शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए, जिससे मानसिक शांति मिलती है और परिस्थितियों को सही रूप से समझने का विवेक मिलता है। कर्क राशि के लोग ‘शिव चालीसा’ के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करें, और पूजा के बाद शंख बजाएं।

सिंह
सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व का गुण होता है, जिसके कारण इन्हें काफी चुनौतियां मिलती हैं। सिंह राशि के जातकों का जीवन संघर्षमय होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि सिंह राशि के जातकों को दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। ‘दुर्गा चालीसा’ का पाठ करने से पहले मां दुर्गा का ध्यान करें, और रोली का प्रयोग करते हुए इनकी पूजा करें।

कन्या
माना जाता है कि कन्या राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए काफी प्रयत्न करते हैं। कन्या राशि के लोगों को दिखावा काफी पसंद होता है। इस कारण इन्हें कोई भी परेशानी आए तो ये दुखी हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को शुद्ध घी का दीपक जलाकर पहले मां दुर्गा का ध्यान करना चाहिए फिर ‘गायत्री चालीसा’ का पाठ करना चाहिए।

कल हम आपको बताएंगे कि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कौन सी चालीसा का पाठ करना चाहिए।