HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल समेत इन्दौर, उज्जैन और जबलपुर जिलों में 'भारी बारिश' का 'पूर्वानुमान'

13 Jul 2018
भोपाल में मानसून हुआ मेहरबान, अच्छी बारिश से डैमों के भरने की जागी आशा

JULY 13 (WTN) – भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल में बुधवार-गुरुवार को 24 घंटे में 104.6 मिमी. बरसात हुई। झमाझम बारिश में ही नगर निगम के इंतजामों की पोल खुल गई। भोपाल में कई जगहें सड़कों पर और निचली बस्तियों में पानी भर गया। माना जा रहा है कि यदि मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो भोपाल के आसपास के डैमों के जल्द भरने की आशा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश में और भी तेजी आने के आसार हैं। वर्तमान में मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, शिवपुरी, सीधी, पेंड्रा, बाईपासा, बीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा गुजरात, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश पर चक्रवात बने हुए हैं। जिससे मानसून को अच्छी गति मिल सकती है।

इसके कारण पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और जबलपुर जिलों में भारी बरसात के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने जा रहा है। इससे प्रदेश में मानसून को और गति मिलेगी।