राशि के अनुसार करें ‘चालीसा’ का पाठ
JULY 14 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों को कौन सी ‘चालीसा’ का पाठ करना चाहिए। जिससे जीवन में सुख समृद्धि आए।
मकर
ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि मकर राशि पर शनि का प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातक अक्सर किसी ना किसी ‘बीमारी’ से परेशान रहते हैं। मान्यता है कि इस राशि के जातकों को ‘शनि चालीसा’ का नियमित पाठ करना चाहिए। ‘शनि चालीसा’ का पाठ एकांत जगह पर पीले रंग के आसन पर बैठकर करना चाहिए। साथ में महादेव शंकर और शनिदेव की पूजा भी करना चाहिए।
कुम्भ
कुम्भ राशि के जातक अक्सर दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करते हैं। कुम्भ राशि के जातकों को ‘सरस्वती चालीसा’ का पाठ करना चाहिए, जिससे परिस्थितियों के सही आंकलन के लिए ‘विवेक क्षमता’ विकसित हो। कुम्भ राशि के जातक ‘सरस्वती चालीसा’ का पाठ करते समय चंदन की खुशबु वाली धूप जलाएं।
मीन
मीन राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बहुत हल्के में लेते हैं। इस कारण कई करीबी रिश्ते मीन राशि के जातकों से दूर हो जाते हैं। मीन राशि के जातकों को लड्डू का भोग लगाते हुए भगवान गणेश की पूजा करना चाहिए। इस राशि के लोगों को ‘गणेश चालीसा’ और ‘गायत्री चालीसा’ का पाठ करना चाहिए।