HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिये कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कौन से रंग के कपड़े रहेंगे शुभ

15 Jul 2018
क्योंकि हर रंग है भाग्यशाली...

JULY 15 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों को कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए जिससे उनका भाग्योदय हो और जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि हो।

कर्क 
ज्योतिष में मान्यता है कि कर्क रा‍शि के लोगों का शुभ रंग सफेद होता है। कर्क राशि के लोगों को सफेद पर सिल्वर की छाया वाला रंग सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाता है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, जो मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है।

सिंह
ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य सफलता का कारक माना जाता है। मान्यता है कि मेहनती लोगों को सूर्य देव हमेशा सफलता प्रदान करते हैं। सिंह राशि के लोगों को सुनहरा और नारंगी और पीले का रंग का गहरा शेड शुभ रहता है।

कन्या
कन्या राशि का स्वामी बुध है। ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का शुभ रंग गहरा भूरा है। इनके लिए गहरा नीला रंग भी शुभ रहता है। नीला रंग मज़बूत रंग माना गया है, जो व्यक्ति में आत्मविश्वास जगाता है।

अगले रविवार को हम आपको बताएंगे कि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।