HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

इंट्रानेट और इन्टरनेट में अंतर जानिए

15 Jul 2018
क्योंकि आपका जानना जरूरी है...

JULY 15 (WTN) - आपने इंट्रानेट और इन्टरनेट के बारे में सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंट्रानेट और इन्टरनेट में क्या अंतर है? यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर इंट्रानेट और इन्टरनेट में क्या अंतर होता है?

इंट्रानेट
इंट्रानेट में सर्वर की संख्या सी‍मित होती है साथ ही इसमें डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इंट्रानेट के नेटवर्क में सीमित लोगों को ही प्रवेश मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंट्रानेट मुख्य रूप से लोकल एरिया नेटव‍र्क (LAN) से मिलकर बना होता है। 

इंट्रानेट में मेल सर्वर और सूचनाओं का प्रयोग निजी न्यूज़ग्रुप बनाने में किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंट्रानेट पर किसी साइट को अपलोड करने के लिए Web Space की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसमें प्रयोग होने वाले सर्वर से ही काम किया जाता है। इंट्रानेट की साइट को इन्टरनेट साइट की सहायता के बिना नहीं बनाया जा सकता है।

इन्टरनेट
इन्टरनेट पर हज़ारों सर्वर काम कर रहे होते हैं। इन्टरनेट में आपका डाटा बहुत सुरक्षित नहीं रहता है। इन्टरनेट का उपभोग कोई भी व्यक्ति कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्टरनेट, नेटवर्को को नेटवर्क है। इसमें विभिन्न प्रकार के नेटवर्कों (LAN, MAN, WAN) को मिलाकर एक नेटवर्क तैयार किया जाता है।

इन्टरनेट में मेल सर्वर तथा सूचनाओं का प्रयोग सार्वजनिक न्यूज़ग्रुप बनाने में किया जाता है। इन्टरनेट पर किसी साइट को चलाने के लिये, पहले इस साइट को वेब सर्वर पर अपलोड करने के लिये Web Space की जरूरत होती है, इसके लिए अलग-अलग सर्वर की सेवाएं ली जाती हैं। इन्टरनेट की ग्लोबली साइट को सीधे बनाया जा सकता है।