HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी

17 Jul 2018
मध्य प्रदेश के ऊपर लगा बादलों का जमावड़ा

JULY 17 (WTN) - मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मण्डला, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, अनूपपुर, सीहोर, रायसेन, धार और शाजापुर ज़िले में भारी बारिश हो सकती है। वहीं सागर, शहडोल और ग्वालियर सम्भाग के कुछ ज़िलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज से अवलोकन किया तो मध्य प्रदेश के ऊपर बादलों का जमावड़ा लगा हुआ है। पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश में कई ज़िलों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।