जानिए कि तलवा फड़कने का क्या है संकेत ?
JULY 18 (WTN) – आईये आपको बताते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों के फड़कने के क्या संकेत होते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार।
दाएं पैर के तलवे के फड़कने का सम्बन्ध सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि से है। वहीं बाएं पैर के तलवे के फड़कने का अर्थ निकट भविष्य में यात्रा से है।
यदि आपको अपनी भौहों के बीच हलचल महसूस होती है, तो यह संकेत है कि जल्द ही आपके जीवन में सुख और खुशी आने वाली है। आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।
गले के फड़कने का मतलब है कि आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है और सम्मान मिलने वाला है।
अगर किसी व्यक्ति की कमर का सीधा हिस्सा फड़कता है तो यह संकेत है कि भविष्य में धन लाभ हो सकता है।
सम्पूर्ण मस्तक के फड़कने का संकेत है कि कहीं दूर की यात्रा हो सकती है, लेकिन रास्ते में परेशानियां भी आएंगी।