HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि फड़कती है आपकी नाक, तो जानिए क्या हैं इसके संकेत?

20 Jul 2018
समुद्र शास्त्र के अनुसार हर अंग है विशेष

JULY 20 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार, सिर, ललाट, आंख और नाक के फड़कने के क्या संकेत होते हैं।

यदि ‘सिर’ का मध्य भाग फड़के तो इसका संकेत है कि ‘धन की प्राप्ति’ होती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

समुद्र शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि यदि ललाट ‘बीच’ में फड़कता है तो लाभदायक यात्राएं होंगी। यदि ‘पूरा ललाट’ फड़के तो राज्य से सम्मान मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

कहा जाता है कि यदि दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है और धन की प्राप्ति होती है।

यदि दाहिनी आंख चारों तरफ़ से फड़के तो व्यक्ति के रोगी होने की आशंका रहती है।

बाईं आंख का फड़कना स्त्री से दुख और वियोग का संकेत है। बाईं आंख चारों ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग हो सकते हैं।

समुद्र शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती है तो उसके व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होती है।

यदि किसी व्यक्ति के नाक के नथुने के अंदर फड़फड़ाहट होती है तो उसे सुख मिलता है।

कहा जाता है कि यदि नाक की जड़ें फड़के तो लड़ाई झगड़ा होने की आशंका रहती है।