क्या आपके कान और गाल फड़कते हैं ?
JULY 24 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के समुद्र शास्त्र के अनुसार कान और गाल फड़कने के क्या संकेत हैं।
यदि किसी व्यक्ति के दाहिने कान का छेद फड़फड़ता है तो इसका संकेत है कि उसकी अपने दोस्त से मुलाक़ात होने वाली है।
यदि दाहिना कान फड़फड़ाता है इसका संकेत है कि कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
यदि बांये कान का पिछला भाग फड़कता है को इसका मतलब है कि आपका कोई दोस्त आपको बुला रहा है, या फिर कोई अच्छी ख़बर वाला पत्र मिलने वाला है।
किसी व्यक्ति का दाहिना गाल फड़के तो इसका संकेत है कि उसे किसी सुन्दर स्त्री से लाभ मिल सकता है।
यदि किसी व्यक्ति को संतान उत्पन्न होने वाली हो, और उसके बायें गाल के बीच में फड़फड़ाहट हो तो समुद्र शास्त्र के अनुसार उसके घर कन्या का जन्म होता है। वहीं यदि जन्म होने की संभावना न हो तो पुत्री से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
यदि किसी व्यक्ति के दोनों तरफ़ के गाल एक साथ फड़कें तो उसे काफी धन की प्राप्ति हो सकती है।