HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

इमरान ख़ान की जीत में नरेन्द्र मोदी का ‘हाथ’!

26 Jul 2018
पाकिस्तान चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी ‘स्टार प्रचारक’!

JULY 26 (WTN) – पाकिस्तान में हुए चुनाव के नतीजे साफ़ हैं कि इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई यानि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ सबसे ज़्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाए हुए है। यह लगभग तय है कि अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान ख़ान ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। लेख का शीर्षक पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आख़िर इमरान ख़ान की जीत में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कैसे हाथ है, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

पाकिस्तान के चुनाव में दो पुरानी पार्टियों, पीपीपी और पीएमएल-एन को पछाड़ते हुए इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सभी को चौका दिया। यूं तो पाकिस्तान में कई मुद्दे हैं जिनके आधार पर पार्टियों ने चुनाव प्रचार किया, जैसे पाकिस्तान की ख़स्ताहाल आर्थिक स्थिति, सीपीईसी, अमेरिका के साथ सम्बन्ध और सबसे ख़ास भारत के साथ सम्बन्ध। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही छाए रहे।

पीटीआई के नेता और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के करीब इमरान ख़ान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया। कई बार इमरान ख़ान ने नरेन्द्र मोदी की ईमानदारी की तारीफ़ की, लेकिन उससे ज़्यादा इमरान ख़ान ने पाकिस्तान की जनता को नरेन्द्र मोदी का ख़ौफ दिखाकर उनके वोट पाने की कोशिश की।

एक तरह से कहा जाए तो नरेन्द्र मोदी भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी स्टार प्रचारक के रूप में दिखे। सर्जिकल स्ट्राइक का ख़ौफ दिखाकर इमरान ख़ान ने नरेन्द्र मोदी पर लगभग अपनी हर चुनावी सभा निशाना साधा। इमरान ख़ान ने चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान की जनता को जमकर नरेन्द्र मोदी का डर दिखाया।

इमरान ख़ान ने तो यहां तक कहा कि नवाज़ शरीफ ने देश (पाकिस्तान) की समस्याओं को समझा और भारत से रिश्ते सुधारने में अहम भूमिका निभाई। दोनों देशों के रिश्ते सुधारने में पूरी कोशिश की लेकिन नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तान विरोधी नीति के चलते दोनों देशों के रिश्ते खराब हुए हैं

इतना ही नहीं इमरान ख़ान ने कहा,  नरेंद्र मोदी तुमने अपने देश के लोगों को भी मायूस किया। तुमने पाकिस्तान के लोगों को भी मायूस किया। तुमने दुनिया के अंदर साबित किया तुम लीडर नहीं हो तुम स्टेटमैन नहीं हो। तुम झगड़ा लगाने वाले हो।

पाकिस्तान की जनता को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डर दिखाकर इमरान ख़ान चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल रहे। इमरान ख़ान जानते थे कि नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ मौहाल बनाने से पाकिस्तान की जनता के वोट पाए जा सकते हैं। 

तो देखा आपने कि किस तरह से नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ अपनी चुनावी रैलियों में प्रचार करके इमरान ख़ान पाकिस्तान में प्रधानमंत्री बनने की करीब हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी अप्रत्यक्ष रूप से स्टार प्रचारक साबित हुए हैं। माना जाता है कि इमरान ख़ान पाकिस्तान की सेना के पोस्टर ब्वॉय हैं और वे उसी नीति को आगे बढ़ाएंगे जो सेना की होगी। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुनाव प्रचार के दौरान निशाना साधकर इमरान ख़ान ने पाकिस्तान की सेना को ख़ुश करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।