आप भी जानिए एलसीडी और एलईडी में अंतर
AUG 22 (WTN) – आपने कई बार एलसीडी और एलईडी टीवी के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है। यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है।
एलसीडी को पूरा नाम लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले है। एलसीडी टेलीविजन कैथोड रे ट्यूब यानी कि साधारण टीवी से पतली और हल्की होती है। यह स्क्रीन लाइट को रोकने या उसे गुजरने देने के लिए लिक्विट क्रिस्टल के लाइट मॉड्यूलिंग गुणों का इस्तेमाल करती है। इनमें से हर क्रिस्टल, चित्र का छोटा टुकड़ा तैयार करता है और ये एक साथ मिलकर एकदम साफ चित्र बनाते हैं।
क्रिस्टल को आमतौर पर पिक्सल कहा जाता है। साधारण स्क्रीन की तुलना में इसमें बिजली की भी कम खपत होती है। एलसीडी डिस्पले में लाल, हरे और नीले रंग का प्रयोग किया जाता है।
एलईडी टीवी वैसे तो एलसीडी का ही परिष्कृत रूप है। लेकिन एलईडी में पिक्चर क्वालिटी दमदार होती है और इसकी लाइफ़ भी ज़्यादा होती है। एलईडी का पूरा नाम लाइट इमिटिंग डायोड स्क्रीन है। एलईडी और एलसीडी में अंतर यह है कि ये फ्लोरोसेंट बल्ब से प्रकाशित होने की जगह लाइट निकालने वाले डायोड से जलते हैं। ये डायोड बल्ब तुलनात्मक रूप से अधिक छोटे होते हैं। लेकिन फ्लोरोसेंट बल्ब से ये अधिक सक्षम होते हैं।
इसका मतलब है कि एक ही तरह की गुणवत्ता की तस्वीरों के लिए एलईडी स्क्रीन एलसीडी स्क्रीन की तुलना में बेहतर है। एलईडी में ऊर्जा की कम खपत होती है। एलईडी का डिस्प्ले ज़्यादा चमकीला होता है और बेहतर कॉन्ट्रास्ट होता है।