HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

ज्योतिष के अनुसार जानिए ‘मिथुन राशि’ के जातकों का स्वभाव

31 Aug 2018
मिथुन राशि के लोगों में होता है ‘नेतृत्व’ गुण

AUG 31 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोग काफ़ी ‘फुर्तीले’ और ‘आकर्षक’ होते हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है, इसलिये आम तौर पर इन्हें अपने जीवन में तमाम भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
 
मिथुन राशि का चिन्ह ‘जुड़वां’ है, यह इनके ‘द्विस्वभाव’ को प्रदर्शित करता है। मिथुन राशि के जातकों का व्यवहार बहुत ‘दोस्ताना’ होता है। इनके व्यक्तित्व की ख़ासियत है कि ये विपरीत लिंग के प्रति जल्दी ही ‘आकर्षित’ हो जाते हैं।
 
इनके व्यक्तित्व में मौजूद द्विस्वभाव इनके व्यक्तित्व को ‘बहुमुखी’ बनाता है। यानि कि ये एक ही समय में व्यावहारिक होने के साथ-साथ कल्पनाओं में रहने वाले और रचनात्मक भी हो सकते हैं। बुद्धि के कामों में इनकी विशेष रुचि होती है। मिथुन राशि के जातक ‘जिज्ञासु’ तो होते ही हैं, साथ ही अपनी बुद्धि से ये ‘चतुर’ भी बन जाते हैं।
 
मिथुन राशि के जातक बोलने में निपुण होते हैं साथ ही ‘हाज़िर ज़वाब’ भी होते हैं। इनका स्वभाव हंसी मजाक करने वाला होता है। लेकिन इसके बाद भी इनमें ‘सनकीपन’ भी होता है। दरअसल इनका दोहरा व्यवहार ही इनके लिये कई बार ‘सकारात्मक’ तो कई बार ‘नकारात्मक’ सिद्ध होता है।
 
एक तरफ़ तो मिथुन राशि के जातक ‘शांत’ और ‘गम्भीर’ होते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ ये दूसरे के हंसी उड़ाने में भी देरी नहीं लगाते हैं। ‘संगत’ का असर इन पर बहुत जल्दी चढ़ता है। बुरी संगत में ये बहुत बुरे हो जाते हैं तो अच्छी संगत इन्हें बहुत अच्छा बनाती है।
  
मिथुन राशि के जातक लेखन, अध्यापन, संगीत या पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इनमें ‘नेतृत्व’ का गुण भी मौजूद होता है, इसलिये एक ‘टीम लीडर’ के रूप में भी ये कार्यस्थल पर अच्छी भूमिका निभाते हैं।
 
मिथुन राशि के जातक ‘काफ़ी रोमांटिक’ होते हैं। यह बहुत जल्दी ही विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें बहुत जल्दी ही किसी से प्रेम हो जाता है। यह स्वभाव में ‘चंचल’ और ‘लापरवाह’ होते हैं, जिसके कारण इनका दिल कई बार टूटता है। इनमें ‘सनकीपन’ भी होता है, इसलिए यदि यह किसी से प्रेम करते हैं तो उसे ‘दीवानगी’ की हद तक प्रेम करते हैं।