HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस की गुजरात टीम!

30 Aug 2018
अभय तिवारी को बनाया गया आईटी विभाग का अध्यक्ष
 
AUG 30 (WTN) – लगातार 15 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रहना देना चाहती है। जहां भी कांग्रेस को लग रहा है कि वो भाजपा के मुकाबले कमजोर है, वहां पर वो अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने आईटी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।
 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी विभाग अध्यक्ष धर्मेन्द्र वाजपेयी को हटाकर उनकी जगह अभय तिवारी को अध्यक्ष बना दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आईटी सेल की कार्यप्रणाली से नाराज़गी जता चुके थे। जिसके बाद आईटी विभाग की कमान धर्मेन्द्र वाजपेयी से छीनकर अभय तिवारी को दी गई है।
 
अभय तिवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी का समर्थक माना जाता है। अभय तिवारी इससे पहले गुजरात में विधानसभा चुनाव में आईटी सेल की ज़िम्मेदारी सम्भाल चुके हैं। अभय तिवारी को आईटी सेल का अध्यक्ष बनाने जाने से साफ है कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में भी गुजरात फार्मूला अपनाना चाहते हैं।
 
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इससे पहले राहुल गांधी ने दीपक बावरिया को मध्य प्रदेश प्रभारी बनाकर इसकी शुरुआत की थी। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी गुजरात की टीम को ही मध्य प्रदेश में चुनाव की कमान दे चुके हैं। अब चुंकि विधासभा चुनाव के लिए समय कम बचा है, इसलिए कहा जा सकता है कि अभय तिवारी के सामने चुनौतियां काफी हैं कि वे कैसे भाजपा की सुनियोजित रणनीति का जवाब दे पाते हैं।