HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आपके लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की पूरी जानकारी

01 Sep 2018
बिल जमा करने से लेकर मनी ट्रांसफर तक हर सुविधा

SEP 01 (WTN) – आज से देश में विधिवत रूप से इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईबीबीपी) की शुरुआत हो चुकी है। आप भी जानना चाहते होंगे इसके बारे में, तो हम आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से। सरकार का दावा है कि इस बैंक का फोकस ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवा पहुंचाना है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में शुरुआत में 640 ब्रांच और 3,250 सुविधा केन्द्र होंगे। सरकार का लक्ष्य 31 दिसम्बर 2018 तक इस बैंक से देशभर में मौजूद क़रीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस को लिंक करना है।

आइये जानते हैं इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें
 

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
 
इस बैंक की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार के पास रहेगी।
 
इसकी शुरुआत 30 जनवरी 2017 को हुई थी। तब इसकी दो पायलट ब्रांच रायपुर और एक रांची में शुरू की गईं थीं।
 
इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में बचत खातों पर 4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
 
पेमेंट्स बैंक छोटे व्यापारियों और व्यक्तिगत खातों से एक लाख रुपये तक का डिपॉजिट ले सकते हैं।
 
इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक थर्ड पार्टी प्रोडक्ट के लिए वित्तीय सर्विस प्रोवाइडर के साथ समझौते में है।
 
आईपीपीबी अपने खाताधारकों को भुगतान बैंक के साथ-साथ चालू खाता, मनी ट्रांसफर और बिलों के भुगतान इत्यादि की सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा। ये सभी सुविधाएं आईबीबीपी अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न चैनल के जरिए मुहैया कराएगा।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 17 करोड़ पोस्टल सेविंग बैंक अकाउंट को अपने अकाउंट से लिंक करने की सुविधा देगा।
 
इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क और तीन लाख से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों का फायदा मिलेगा।
 
शुरुआत में मंत्रिमण्डल ने आईपीपीबी के खर्च को बढ़ाकर 1,435 करोड़ रुपए करने की मंजूरी दी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आईपीपीबी इस क्षेत्र में पहले से मौजूद पेटीएम पेमेंट्स बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक इत्यादि से प्रतिस्पर्धा कर सके।