HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

स्वभाव के गम्भीर होते हैं वृश्चिक राशि के जातक

07 Sep 2018
SEP 07 (WTN) – आइये आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। वृश्चिक राशि के जातक काफी आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं और इनका स्वभाव रहस्यात्मक रहता है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है, जिसके कारण ये दबंग होते हैं और इन्हें जल्दी गुस्सा आता है। वैसे ये स्वभाव से बहुत गम्भीर होते हैं।
 
वृश्चिक राशि के जातक निडर भी होते हैं, लेकिन साथ ही साथ जिद्दी भी होते हैं। ये बहुत जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं और बहुत कम संतुष्ट हो पाते हैं। देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातक दृढ़-निश्चयी होते हैं और स्पष्टवादी भी होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी संदिग्ध नजर आता है, लेकिन ये एक बहुत ईमानदार और वफादार मित्र होते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ये बहुत ही क्रूर, कपटी, धूर्त और खतरनाक दुश्मन भी हो सकते हैं। 
 
वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही धैर्यवान और प्रतिबद्ध होते हैं, लेकिन उदारता और किसी से ज्यादा मिलना इन्हें पसंद नहीं आता है। देखा गया है कि इनमें बदला लेने की भावना काफी होती है और अपने विरोधी पर अचानक हमला करने का इनका इरादा होता है। हालांकि देखा गया है कि इस राशि के जातक बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं, लेकिन इनका जटिल स्वभाव लोगों में भय पैदा करता है।
 
चूंकि वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव खोजी प्रवृत्ति का होता है इसलिए ये कार्यस्थल पर काफी बारिकी से काम करते हैं। कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित शोध कार्य करने में इनकी रुचि होती है। अपनी इसी प्रवृति के कारण ये काफी जानकारियां जुटा लेते हैं और अपने ज्ञान के बल पर तरक्की हासिल करते हैं।
  
वृश्चिक राशि के जातक बेहतर प्रेम साबित होते हैं। ये अपने साथी की भावनाओं को बहुत जल्दी ही पहचान लेते हैं, लेकिन इनकी सवाल करने की आदत के कारण इनका साथी असहज महसूस करता है। देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातकों को समझना काफी मुश्किल होता है, इसलिए इन्हें लेकर दूसरों में अनिश्चितता की भावना होता है। लेकिन ये जिससे प्रेम करते हैं उसकी सभी गलतियों को माफ कर देते हैं।