HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में फिर बना बारिश का सिस्टम, पड़ सकती हैं तेज़ बौछारें

06 Sep 2018
प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है तेज़ बौछारों के साथ बरसात
 
SEP 06 (WTN) – मध्य प्रदेश में एक बार फिर से तेज़ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में एक बार फिर से तेज़ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश से लगे क्षेत्रों में बने ऊपरी हवा के चक्रवातों के प्रभाव से भी आज से बारिश का पूर्वानुमान है।
 
जानकारी के मुताबिक, इस समय बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ। उसके आज गहरे अवदाब का क्षेत्र बनकर आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दक्षिण-पूर्व हरियाणा से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं यह मानसून ट्रफ फिरोजपुर, सोनीपत, बंदायु, सुल्तानपुर, छपरा, धनबाद, बांकुरा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
 
वहीं यूपी के दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह राजस्थान पर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आद्रता आ रही है। जिसके कारण आज से भोपाल समेत प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ बारिश हो सकती है।