HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

काफ़ी गम्भीर स्वभाव के होते हैं कुम्भ राशि के जातक

10 Sep 2018
प्रगतिशील और परोपकारी होते हैं कुम्भ राशि के लोग

SEP 10 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि कुम्भ राशि के जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक मानवतावादी स्वभाव के होते हैं। कुम्भ राशि का चिन्ह भरा हुआ घड़ा होता है, इसलिए राशि चिन्ह के अनुसार ही इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफ़ी गम्भीर होता है।
 
कुम्भ राशि के लोग बहुत ही प्रगतिशील और परोपकारी होते हैं। ये काफ़ी निष्पक्ष भी होते हैं। कुम्भ राशि के जातक आधुनिक तो होते हैं, लेकिन ये व्यवहारिकता को प्राथमिकता देते हैं। इन्हें इनके विचार काफ़ी पसंद आते हैं, इसलिए अपने विचारों में ये किसी की दख़लंदाज़ी पसंद नहीं करते हैं, यानि कि कह सकते हैं कि ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं.
 
देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातकों का स्वभाव काफ़ी मिलनसार होता है, इसलिये इनके दोस्त भी बहुत होते हैं। कुम्भ राशि के कुछ जातक काफ़ी अलग विचारों के होते हैं, यानि कि इनमें खुद में ही वैचारिक मतभेद चलता रहता है, इस कारण ये किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में काफ़ी समय लेते हैं। कुम्भ राशि के जातक बहुत ही संवेदनशील होते हैं, इसी कारण इनके विचारों में दार्शनिकता भी होती है।
 
कार्यस्थल पर इन्हें चुनौतीपूर्ण काम करने में मजा आता है। ये काफ़ी खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। ये कार्यस्थल पर काफ़ी समय व्यतीत कर सकते हैं। ये ऑफ़िस पॉलीटिक्स से दूर रहते हैं, इन्हें बस खुद के काम से ही मतलब होता है। अपने काम को ये पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते हैं। ज़रुरतमंद सहकर्मियों की मदद करना इन्हें काफ़ी अच्छा लगता है।
 
कुम्भ राशि के जातक काफ़ी खुले विचारों वाले होते हैं। शादी के प्रति इनका नज़रिया काफ़ी तार्किक होता है। ये लोग यथार्थ में जीते हैं और ज़्यादा सपने नहीं देखते हैं। कुम्भ राशि के जातक काफ़ी प्यार करने वाले होते हैं और ये अपनी साथी को तकलीफ़ में नहीं डाल सकते हैं।