HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आरामतलब होते हैं कर्क राशि के जातक, दिल और पेट की बीमारियों का होता है खतरा

15 Sep 2018
कर्क राशि के जातक हर रोज़ करें व्यायाम

SEP 15 (WTN) – आइये आज आपको ज्योतिष के अनुसार बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहता है। देखा गया है कि कर्क राशि के जातकों को ज़्यादा शारीरिक श्रम करना पसंद नहीं आता है। यानि के ये लोग आरामतलब होते हैं, यानि कि इन्हें घर पर ही लेटकर समय बिताने में अच्छा लगता है। इन्हें घर पर रहकर किताबें पढ़ना, चॉकलेट खाना और तरह तरह के फल खाना पसंद है।
 
ताज़ी सब्ज़ियां कर्क राशि के लोगों को काफ़ी पसंद होती हैं। इन्हें खाने में कम वसा वाला और ज़्यादा प्रोटीन वाला खाना खाना पसंद है। कर्क राशि के लोगों को हर रोज योग और व्यायाम के लिए भी समय निकलना चाहिए। चूंकि इन लोगों को घर में रहना पसंद है, इसलिए ये लोग घर पर व्यायाम के लिए समय तो निकाल ही सकते हैं।
 
कर्क राशि के जातकों को पेट और दिल की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। कर्क राशि के जातकों को किसी भी तरह के व्यसन से बचना चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें। पेट की बीमारी से बचने के लिए हर रोज़ सुबह उठकर गर्म पानी पीना अच्छा रहता है।