HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए क्या है नेटफ्लिक्स और यह कैसे काम करता है?

21 Sep 2018
ऑन डिमाण्ड सर्विस उपलब्ध कराता है नेटफ्लिक्स
 
SEP 21 (WTN) – आपने कई बार नेटफ्लिक्स के बारे में सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आख़िर नेटफ्लिक्स कैसे काम करता है। यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आख़िर नेटफ्लिक्स क्या है और यह कैसे काम करता है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स एक स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसमें उपभोक्ता अपने इंटरनेट कनेक्टेट डिवाइस पर टीवी शो औऱ मूवी देख सकता है। नेटफ्लिक्स पर आप बिना कमर्शियल के ही उसके कंटेन्ट का मज़ा ले सकते हैं। नेटफ्लिक्स इस समय दुनिया की टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में से एक है।
 
नेटफ्लिक्स प्ले स्टेशन और एप्पल टीवी जैसे कई अन्य डिवाइसेस पर भी काम करता है, जिसे आप बड़ी स्क्रीन पर सीधे स्ट्रीम कर देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत से ओरिजनल वेब कंटेन्ट को नेटफ्लिक्सत में क्रिएट किया जाता हैं, जिनमें से अधिकांश अब हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले अल्ट्रा एचडी में हैं।
 
नेटफ्लिक्स कम्पनी की शुरुआत आज से क़रीब 19 साल पहले  29 अगस्त 1999 को हुई थी। तब यह एक सब्सक्रिप्शन-बेस डीवीडी सर्विस भर थी जो आपके घर में सीधे डीवीडी मेल करता था। साल 2007 से नेटफ्लिक्स ने इसकी स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू की है, जिसके बाद से दर्शकों को हज़ारों ऑन-डिमांड टीवी शो और फिल्मों को बिना विज्ञापन के देखने की सहूलियत मिल गई है।
 
नेटफ्लिक्स का मुख्यालय कैलिफ़ोर्नियां के लॉस गैटोस में है। इस समय यह भारत समेत दुनिया भर के क़रीब चालीस देशों में ऑपरेट होता है। नेटफ्लिक्स अपनी सर्विस को ऑन-डिमांड आधार पर प्रदान करता है, यानि कि लोग जिस कंटेन्ट की मांग करते हैं वहीं कंटेन्ट् उन्हें उपलब्ध करा दिया जाता है।
 
आप जानना चाहते होंगे कि आख़िर नेटफ्लिक्स कैसे काम करता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह यूट्यूब वीडियो की तरह काम करता है। मूल रूप से कंटेन्ट को उसी समय प्‍ले किया जाता है जब इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड किया जाता है,  लेकिन इसे आप इसे रियल टाइम में भी देख सकते हैं।