HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भारत के माओवादी दुनिया के चौथे सबसे बड़े आतंकी, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने जारी की सूची

22 Sep 2018
इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी गिरोह, तालिबान दूसरे और अलशबाब तीसरे नम्बर पर

SEP 22 (WTN) – भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और भारत के अंदर फैला माओवाद का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है कि भारत लगातार दूसरे साल आतंक प्रभावित देशों की अमेरिकी विदेश मंत्रालय की सूची में इराक और अफगानिस्तान के बाद तीसरे नम्बर पर बना हुआ है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद और आतंकी घटनाओं को लेकर अपने आंकड़े जारी किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस रिपोर्ट में नक्सली यानी सीपीआई-माओवादी को दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक आतंकी गिरोह माना गया है।
 
यह पूरे आंकड़े साल 2016 और 2017 के बीच के हैं। इस सूची के अनुसार पहले नम्बर पर आतंक फैलाने वालों में इस्लामिक स्टेट का नाम है। सूची के अनुसार इस दौरान इस्लामिक स्टेट ने कुल 857 हमलों को अंजाम दिया है.
 
वहीं दूसरे सबसे खतरनाक आतंकी समूह में तालिबान का नाम आया है। तालिबान ने इस दौरान कुल 703 हमलों से पूरी दुनिया को दहला दिया था।
 
केन्या और अफ्रीकन देशों को अपने आतंक से दहला देने वाले अल-शबाब को इस रिपोर्ट में तीसरे स्थान पर रखा गया है। अल-शबाब ने इस दौरान 353 आतंकी हमलों को अंजाम दिया।
 
अमेरिका की इस सूची में भारत के माओवादियों/नक्सलियों को चौथे नम्बर पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान माओवादियों ने कुल 295 हमले किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हुए हमलों में 53 प्रतिशत का इन्हीं का हाथ है।
 
हालांकि 2016 और 2017 में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण माओवादी घटनाओं में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद इन हमलों में 19 प्रतिशत ज़्यादा लोग मारे गए वहीं नक्सली हमलों में 50 प्रतिशत ज़्यादा लोग घायल हुए।
 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2017 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस साल आतंकी हमले 24 प्रतिशत ज़्यादा हुए। इतना ही नहीं, इन हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साल 2017 में हुए 860 आतंकी हमलों में से 25 प्रतिशत सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर में हुए हैं।