HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर साधा ‘निशाना’

25 Sep 2018
जीत के लिए मोदी ने दिया मंत्र, “मेरा बूथ, सबसे मज़बूत”

SEP 25 (WTN) – मध्य प्रदेश में विधासभा चुनाव से पहले भोपाल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर ‘निशाना’ साधा। लाखों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करता हुआ नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और पाकिस्तान का नाम लिये बिना ‘कटाक्ष’ करते हुए कहा, “कांग्रेस का साथ अब बाहरी देश (पाकिस्तान) दे रहे हैं, और वे तय करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा।“
 
विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा बूथ सबसे मज़बूत।“ इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा,  “दुनिया के कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक पर प्रतिबंध है, लेकिन कांग्रेस वोटों के राजनीति के लिए मुस्लिम महिलाओं की भलाई नहीं चाहती, जबकि कांग्रेस की अध्यक्ष एक महिला (सोनिया गांधी) रह चुकी हैं।“
 
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जो पार्टी 125 साल से भी ज़्यादा पुरानी हो, जिसके पास पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों की पूरी फौज है, जिसने 60 सालों तक शासन किया आज उसकी इतनी दुर्गति क्यों हुई? कांग्रेस को अब सूक्ष्म यंत्र लेकर निकलना पड़ता है कि कहीं कांग्रेस बची है कि नहीं।“
 
लाखों कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरते हुए मोदी ने कहा, “विपक्ष भाजपा पर कीचड़ उछालने का काम करता है, लेकिन कमल पर जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा।“ आगे उन्होंन कहा, “19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना सौभाग्य है, लेकिन भाजपा का सदस्य होना उससे बड़ा सौभाग्य है।“