HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

क्या आपके पास है मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने का कोई सुझाव?

27 Sep 2018
टास्क फोर्स में सरकारी प्रतिनिधियों के अलावा विशेषज्ञ भी शामिल

SEP 27 (WTN) – यदि आपके पास मध्य प्रदेश राज्य को समृद्ध बनाने के लिए कोई सुझाव है, तो उसे आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बता सकते हैं। यदि आपका सुझाव बेहतरीन हुआ तो उसके आधार पर एक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक टास्क फोर्स बनाई जो कि मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए लोगों से सुझाव ले रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार की इस टास्क फोर्स में सरकारी नुमाइंदों के साथ-साथ विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
 
इस टास्क फोर्स की बाकायदा वेबसाइट भी शुरू की जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन इस वेबसाइट में कराने के बाद अपने सुझाव दे सकता है। कहा जा रहा है कि इस टास्क फोर्स के ज़रिये शिवराज सरकार 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जनता के मन की बात जानने की कोशिश करेगी।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टास्क फोर्स ने प्रदेश के हर वर्ग से सुझाव लेना शुरू कर दिया है। टास्क फोर्स के लिए जो वेबसाइट शुरू की गई है उसका नाम ‘फ्यूचर ऑफ़ एमपी’ है। इस टास्क फोर्स में बाकायदा एक कार्यकारिणी है, जिसमें सरकारी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग एक्सपर्ट्स की एक सलाहकार परिषद भी है। इस टास्क फोर्स में जो भी सुझाव आएंगे, समिति और सलाहकार परिषद मिलकर उनके आधार पर आगे का प्लान तैयार करेगी।