HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बहुत कल्पनाशील और आदर्शवादी होते हैं अंक सात वाले जातक

02 Oct 2018
बहुत ही स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं अंक सात वाले लोग

OCT 02 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार अंकस्वामी 7 वाले जातकों का स्वभाव और भाग्य कैसा होता है। अंकस्वामी 7 के जातकों के लिए शुभ दिन रविवार होता है। यह अंक नैपच्यून ग्रह द्वारा शासित होता है, इसका मतलब है कि इस अंक वाले लोग बहुत कल्पनाशील, आदर्शवादी और सपनों में खोए रहते हैं।
 
इस अंक वाले लोग 21 अक्तूबर से 20 नवम्बर और 19 फरवरी से 20 मार्च के मध्य जन्में व्यक्तियों की ओर बहुत आकर्षित होते हैं। इसी तरह आप अंक 1,3, 4, 5 7 और 8 द्वारा संचालित व्यक्तियों से भी प्रभावित होते हैं। देखा गया है कि ये लोग जीवन के भौतिक पहलू की ओर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं, इसलिए ये लोग अधिक धन सम्पत्ति संचय नहीं कर पाते हैं। लेकिन यहां पर कुछ अपवाद भी है, और ये लोग एक सौदागर, निर्यातक, इंजीनियर या डॉक्टर आदि के रूप में बहुत सफल रह सकते हैं।
 
देखा गया है कि इस अंक के जातक बहुत ही स्वतंत्र प्रवृति के लोग होते हैं। ये लोग बहुत जल्दी गुस्सा करते हैं और गुस्से के कारण बदलाव के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन लोगों को यात्रा करना बहुत पसंद है और ये हमेशा ही नई-नई जगहों पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। इस अंक के लोग बहुत ही नियम पसंद और तार्किक प्रवृत्ति के होते हैं।
 
अंक सात अध्यात्म से विशेष रूप से जुड़ा रहता है, इसलिए इस अंक के लोग अध्यात्मिकता की ओर बहुत आकर्षित रहते हैं। ये लोग स्पष्टवक्ता और निसंकोची प्रवृत्ति के होते हैं और स्वतंत्र रहकर काम करना इनकी विशेषता है। ये लोग काफ़ी खुशमिजाज़ रहते हैं जिसके कारण इनमें काफ़ी ऊर्जा होती है। वैसे तो इस अंक के लोग काफ़ी आशावादी होते हैं, लेकिन यदि इन्हें गुस्सा आ जाए तो उस पर काबू करना मुश्किल हो जाता है।