HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स यूनिवर्सिटी ने ग्राम रतुआ को गोद लेकर की चहुमुखी विकास की पहल

02 Oct 2018

WTN- " देश का विकास गाओं के विकास से संभव है " की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए पीपुल्स यूनिवर्सिटी ने राजधानी भोपाल से 25 किमी दूर बैरसिया तलसील के गांव रतुआ को गोद लेकर उसके चहुमुखी विकास की पहल की है। इस अभिनव पहल का पमुख उद्देश्य गांव में स्वस्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति जागरूक कर एक आदर्श गांव बनाना है। 

इसी पहल के तहत समाज और ख़ासकर ग्रामीणों के प्रति अपनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाते हुए पीपुल्स यूनिवर्सिटी के बैनर तले पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स डेन्टल अकादमी और पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ डेन्टल साइंस ने सर्वांगीण ग्रामीण शिक्षा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत, भोपाल के पास स्थित रतुआ गांव में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस यानि कि 01 अक्टूबर को एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें काफ़ी तादात में ग्रामीणों ने शिरकत कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ उठाया।
 


इस मेडिकल कैम्प के आयोजन में पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय एवं रतुआ गांव के सरपंच ज्ञान सिंह उपस्थित रहे एवं सरपंच ज्ञान सिंह का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही कैंप में पीपुल्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा ए एन म्हस्के, डीन पीसीडीएस अजय बंबल, डीन पीडीए डा सुमित नारंग, प्रिंसिपल पैरामेडिकल डा पी आर सुरेश, और पीपुल्स यूनिवर्सिटी के मेडिकल, डेंटल और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ काफ़ी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद थे। 
 
पीपुल्स ग्रुप को धन्यवाद देते हुए रतुआ गांव के सरपंच ज्ञान सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनहित के लिए जो काम पीपुल्स यूनिवर्सिटी के द्वारा किये जा रहा है उसके लिए वे तमाम ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद देते हैं।
 
गौरतलब है कि पीपुल्स यूनिवर्सिटी के द्वारा लगभग 4,000 की आबादी वाले रतुआ गांव को गोद लिया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में पीपुल्स यूनिवर्सिटी के द्वारा यहां पर कई उल्लेखनीय कार्य किये जाएंगे जिसके तहत हर घर के लोगों का स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बनाना, और बच्चों को शिक्षा के लिए जागरुक करना शामिल है
 


इस कार्यक्रम के दौरान पीपुल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिये ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य और सामाजिक जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। पीपुल्स यूनिवर्सिटी के नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिये शारीरिक, मानसिक और सामाजिक समस्या कैसी होती है और उनका उपचार कैसे कराया जाए, इसके बारे में ग्रामीणों को बताया। वहीं पीपुल्स डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तम्बाकू सेवन से होने वाले ख़तरों से ग्रामीणों को आगाह किया। साथ ही एनसीसी के विद्यार्थियों ने बुन्दलेखण्डी लोकगीत पर शानदार प्रस्तुति देकर वहां पर उपस्थित ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया और संदेश किया कि किसी भी तरह के नशे से दूर ही रहना चाहिए।
 
इस दौरान पौधरोपण  कर हरियाली का संदेश भी दिया गया। अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए पीपुल्स ग्रुप द्वारा रतुआ गांव में स्थित सरकारी हाईस्कूल में शीघ्र ही स्कूल के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग कैम्प आयोजन करने की बात कही।
 
इस मेडिकल कैम्प में पीपुल्स यूनिवर्सिटी के मेडिकल, डेंटल और पैरा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिरकत की और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। इस मौके पर पहुंचे रतुआ गांव के लोगों का कहना था कि पीपुल्स ग्रुप द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं वो काफ़ी सराहनीय हैं और वे इस दिशा में और भी काम करें ताकि गांव के लोगों को गांव में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएं। 
 


ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए  पीपुल्स ग्रुप की डायरेक्टर ने कहा, “पीपुल्स यूनिवर्सिटी हमेशा से ही समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझती है और हमारा हमेशा प्रयास रहेगा कि रतुआ गांव के लोगों को हम जितनी भी स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में उपलब्ध करा सकें हम कराएंगे।“
 
पीपुल्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 250  वृद्धजनो के स्वस्थ्य का परीक्षण किया गया तथा निशुल्क बत्तीसी कैम्प का भी आयोजन किया गया। इस कैम्प में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स डेंटल कॉलेज और पीपुल्स पैरामेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने शिरकत कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।