HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

गौ-मंत्रालय के बाद शिवराज सिंह चौहान की गौ-एक्सप्रेस की ‘चुनावी घोषणा’

03 Oct 2018
गाय के बहाने ‘नाराज़’ सवर्ण समाज और पिछड़ा वर्ग को मनाने की ‘कवायद’

OCT 03 (WTN) – मध्य प्रदेश में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दू वोटबैंक को लुभाने के लिए अब गौ-मंत्रालय के बाद अब गौ-एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौ-एक्‍सप्रेस मध्‍य प्रदेश में बीमार गौ-धन के इलाज के लिए चलाई जाएगी।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों विदिशा ज़िले के गंज बासौदा में एक सभा को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की थी कि यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो हर पंचायत में गौशाला खोली जाएगी। जिसके बाद नाराज़ चल रहे हिन्दू वोटबैंक को साधने के लिए कुछ दिनों पहले शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार गौ-मंत्रालय बनाएगी।
 
इस बारे में शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अब गायों के लिए बोर्ड नहीं सीधा मंत्रालय बनेगा। पूरे राज्‍य में जहां ज़मीन मिलेगी वहां गो अभ्‍यारण्‍य और गौ शालाओं का जाल बिछाया जाएगा। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद नाराज़ चल रहे सवर्ण समाज और पिछड़ा वर्ग को मनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौ मंत्रालय बनाने का जो दांव खेला है, वो देखना है कि कितना सफल हो पाता है, क्योंकि जिस तरह से किसानों से लेकर व्यापारी तक में भाजपा के ख़िलाफ़ गुस्सा दिख रहा है उससे तो लगता है कि शिवराज सिंह चौहान की गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा भी भाजपा की विधानसभा चुनाव में नैया पार नहीं करा पाएगी।