HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान

06 Oct 2018
एमपी में एक ही चरण में होगा मतदान, 11 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

OCT 06 (WTN) - चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में नवम्बर और दिसम्बर के महीने में चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी। सभी पांचों राज्यों के चुनाव नतीज़ों का ऐलान 11 दिसम्बर को एक साथ होगा। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आज से ही इन पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
 
मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में 28 नवम्बर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख़ 9 नवम्बर है, जबकि 14 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को वोटिंग होगी। मिजोरम में भी मध्य प्रदेश के साथ ही मतदान कराये जाएंगे। 
 
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख़ है और 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 12 नवम्बर को 18 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
 
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 26 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। दो नवम्बर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख़ है। जबकि 5 नवम्बर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान होगा। 
 
वहीं राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ चुनाव चुनाव कराए जाएंगे। इन दोनों राज्यों के लिए 12 नवम्बर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख़ 19 नवम्बर होगी। नाम वापसी 22 नवम्बर तक होगी। इन दोनों राज्यों में 7 दिसम्बर को मतदान होगा।
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसम्बर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान की वीडियोग्राफ़ी भी कराई जाएगी.