HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए एम्पीयर, वोल्ट और वाट का मतलब

11 Oct 2018
एम्पीयर से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक करंट कितने तेज़ी से प्रवाहित हो रहा है

OCT 11 (WTN) – बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग करते समय आपका सामना एम्पीयर, वोल्ट और वाट जैसे शब्दों से पड़ता होगा। लेकिन क्या आप इनके अर्थ जानते हैं, यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि एम्पीयर, वोल्ट और वाट का क्या अर्थ होता है।
 
उदाहरण के तौर पर यदि हम बिजली को एक पाइप में बहते हुए पानी की तरह मान लें, तो हमें एम्पीयर, वोल्ट और वाट का फर्क समझने में आसानी होगी। पाइप में पानी का आयतन एम्पीयर है। पानी का दबाव वोल्ट या वोल्टेज है वहीं वाट (एम्पीयर x वोल्ट) पानी की शक्ति है।
 
एम्पीयर - एम्पीयर बिजली को नापने की एक यूनिट है। एम्पीयर से यह पता चलता है कि इलेक्ट्रिक करंट कितनी तेज़ी से प्रवाहित हो रहा है| एम्पीयर को संकेत के रूप में amp लिखा जाता है। एम्पीयर विद्युत धारा या विद्युत आवेश की प्रति सेकेण्ड मात्रा की इकाई है। इसका नाम विद्युतचुम्बकत्व को खोजने वाले वैज्ञानिक आंद्रे-मैरी एम्पीयर के नाम पर रखा गया है।
 
वोल्ट -
विद्युतशक्ति मापने की मानक इकाई एवं ऊर्जा की एक इकाई जो किसी चालक के दो बिंदुओं के बीच के विद्युतप्रभाव के अंतर के बराबर होती है। इसे V संकेत के रूप में लिखा जाता है। इस ईकाई का नाम इटली के भौतिक विज्ञानी वोल्टा के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने वोल्टेइक पाइल का आविष्कार किया था जिसे की पहली रासायनिक बैटरी कह सकते हैं।
 
वाट – यह शक्ति की SI व्युत्पन्न इकाई है। यह ऊर्जा के परिवर्तन या रूपान्तरण की दर मापती है। एक वाट एक जूल  ऊर्जा प्रति सेकेण्ड के बराबर होती है। वाट के आधार पर बिजली का बिल बनता है और उसी के अनुसार बिल का भुगतान करना पड़ता है।