HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में पिछले तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हो रही है करारी हार

15 Oct 2018
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले थे कांग्रेस से 8 प्रतिशत ज़्यादा वोट

OCT 15 (WTN) – मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मुख्य मुक़ाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव में जीत रही है, तो कांग्रेस को पिछले 15 सालों से करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। आइये आपको बताते हैं कि पिछले पांच विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी को कितने प्रतिशत मत मिले थे और इसके आधार पर ये दोनों पार्टियों कितनी सीटें जीतने में सफल रही थीं।

साल 1993 के विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश राज्य का विभाजन नहीं हुआ था और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक ही थे। उस समय मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें थीं। इस चुनाव में भाजपा ने सभी 320 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 38.82 प्रतिशत वोट हासिल किये थे और 117 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं कांग्रेस ने 318 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 40.67 प्रतिशत मत मिले थे और वो 174 सीटें जीतने में सफल रही थी।

1998 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी मध्य प्रदेश राज्य का विभाजन नहीं हुआ था और विधानसभा में कुल 320 सीटें थीं। इस चुनाव में भाजपा ने सभी 320 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 39.28 प्रतिशत मत हासिल किये थे जिसके आधार पर वो 119 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं कांग्रेस ने 316 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 40.59 प्रतिशत वोटों के साथ 172 सीटें जीतने में वो सफल रही थी।

2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश राज्य का विभाजन हो गया था और छत्तीसगढ़ नया राज्य बन गया था। विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें ही रह गईं थीं।  साल 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 42.50 प्रतिशत मत हासिल किये और 173 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 229 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 31.61 प्रतिशत मत मिले थे और वो सिर्फ़ 38 सीटें ही जीतने में सफल हो सकी थी।

साल 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 228 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा को 37.64 प्रतिशत मत मिले थे और भाजपा 143 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी। वहीं कांग्रेस ने 228 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे सिर्फ़ 32.39 प्रतिशत मत ही मिले जिसके आधार पर वह 71 सीटें जीतने में सफल रही।

पिछले विधानसभा चुनाव जो कि साल 2013 में हुए थे, उसमें भाजपा ने सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 44.88 प्रतिशत मत मिले थे, भाजपा इस चुनाव में 165 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने 229 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 36.38 प्रतिशत वोट मिले थे और वो सिर्फ़ 58 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी।