HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

प्रेम में काफ़ी धीर गम्भीर होते हैं कुम्भ राशि के जातक

15 Oct 2018
जीवनसाथी का काफ़ी ख्याल रखते हैं कुम्भ राशि के लोग

0CT 15 (WTN) – ज्योतिष के अनुसार जाते हैं कि आख़िर कुम्भ राशि के लोग कैसे प्रेमी और जीवनसाथी होते हैं। देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक बहुत संकोची और रिज़र्व नेचर के होते हैं। ये लोग बहुत ही कम लोगों को अपने जीवन में आने देते हैं। ऐसा नहीं है कि कुम्भ राशि के जातक बोर होते हैं, ये जिससे प्रेम करते हैं उसके लिए बहुत ही रोमांटिक होते हैं और उसके सबसे सब कुछ अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करते हैं ताकि उनके साथी को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी ना रहे।
 
कुम्भ राशि के जातकों के लिए मिथुन, तुला और खुद कुम्भ राशि वाले अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इन लोगों को काफ़ी घूमने की आदत होती है इसलिए देखा गया है कि ये लोग उस स्थान से दूर ही घर बसाते हैं जहां पर इनका जन्म हुआ हो। कुम्भ राशि के लोग ज़्यादातर घर में ही रहना पसंद करते हैं और इन्हें खाना बनाना और घरेलू कामों में ज़्यादा मज़ा आता है।
 
प्रेम और शादी दोनों ही आपके लिए अलग-अलग होते हैं और ये लोग इन दोनों के बीच अपना अलग ही दृष्टिकोण रखते हैं। जिससे ये लोग प्रेम करते हैं उससे शादी करने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन यदि शादी नहीं हो पाती है तो फ़िर ये उसे भूल जाते हैं क्योंकि फ़िर इनका समर्पण अपने जीवनसाथी के प्रति ज़्यादा रहता है। कुम्भ राशि का चिन्ह पानी से भरा घड़ा है, इसलिए ये लोग अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति काफ़ी धीर गम्भीर रहते हैं और पूरी कोशिश क़रते हैं कि उनके कारण उसे कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। ये लोग अपने बच्चों को काफ़ी इज्ज़त देते हैं और उनकी राय का पूरा सम्मान करते हैं।