HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बुद्धि की जगह खूबसूरती पर आकर्षित होते हैं मीन राशि के जातक

16 Oct 2018
मीन राशि: कई बार सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं ये लोग

OCT 16 (WTN) – आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि मीन राशि के जातक कैसे प्रेमी और जीवनसाथी होते हैं। मीन राशि वालों का प्रेम फ़िल्मी ज़्यादा होता है यानि कि कहानियों की तरह प्रेम करने में इन्हें अच्छा लगता है। मीन राशि के जातक ज़्यादातर खूबसूरती के तरफ़ आकर्षित होते हैं लेकिन यदि इनका साथी बुद्धिमान ना हो तो इन्हें बाद में काफ़ी पछताना पड़ता है। शादी के लिए लिए साथी ढूंढते समय मीन राशि के जातक कई बार बुद्धि की जगह खूबसूरती को तरज़ीह देते हैं।
 
मीन राशि के लोगों के लिए वृश्चिक, कर्क और खुद मीन राशि वाले अच्छे साथी साबित होते हैं। मीन राशि के जातकों में व्यर्थ में जलन और संदेह करने की आदत होती है जिसके कारण इनका दिल काफ़ी दुखी रहता है। लेकिन ये ज़्यादातर शक़ शादी के पहले ही करते हैं, शादी के बाद अपने साथी के साथ ये शांति से वैवाहिक जीवन का आनंद लेते हैं लेकिन फ़िर भी इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
मीन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ काफ़ी प्रेम करते हैं। अपने साथी के प्रति ये लोग दयालु, भावुक और रोमांटिक रहते हैं। दुनिया को दिखाने के लिए घर के बाहर ये लोग अपने साथी को आगे रखते हैं लेकिन घर के अंदर इन्हें खुद का राज़ चलाना पसंद है। मीन राशि का राशि चिन्ह दो मछलियां हैं, इसका अर्थ है कि मीन राशि के जातक कोई भी निर्णय लेने से पहले दुविधा में होते हैं क्योंकि इनके मन में दो अलग-अलग तरह के विचार आते हैं। इसलिए देखा गया है कि मीन राशि के जातक समय पर सही निर्णय बहुत बार नहीं ले पाते हैँ।