HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पिछलों तीनों विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दी थी कांग्रेस को करारी शिकस्त

23 Oct 2018
2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में बनी थी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

23 OCT (WTN) – छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मध्य प्रदेश में हुए तीनों विधानसभा चुनावों में भाजपा ने ही जीत हासिल की है। साल 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित किया और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। आइये आपको बताते हैं कि पिछले तीनों चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों के बीच कितना अंतर था और यह सीटों में किस तरह से परिवर्तित हुआ।
 
साल 2003 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 173 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी और कांग्रेस सिर्फ़ 38 सीटों पर ही जीत सकी थी। भाजपा ने सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 1,08,36,807 मत मिले थे, वहीं कांग्रेस ने 229 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 80,59,414 वोट हासिल हुए थे। इस तरह भाजपा और कांग्रेस के मतों में 27,77,393 का विशाल अंतर था जिसके कारण भाजपा ने साल 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से 135 सीटें ज़्यादा जीतीं।
 
साल 2008 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुक़ाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। इस चुनाव में भाजपा ने 228 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 143 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा को सभी 228 सीटों पर कुल 94,93,641 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस ने भी 228 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन वो सिर्फ़ 71 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी और उसे 81,70,318 वोट मिले थे।
 
इस तरह इस चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 13,23,323 मत ज़्यादा मिले थे जिसके आधार पर भाजपा, कांग्रेस से 72 सीटें ज़्यादा जीतने में सफल रही थी।
 
पिछले विधानसभा चुनाव जो कि साल 2013 में हुए थे उसमें एक बार फ़िर से भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 सीटो पर चुनाव लड़ा था और 165 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा को कुल 1,51,91,335 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 229 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे सिर्फ़ 58 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी थी।
 
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 1,23,15,253 वोट हासिल हो सके थे। इस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 28,76,082 वोट ज़्यादा मिले जिसके आधार पर भाजपा को कांग्रेस से 107 सीटें ज़्यादा मिलीं।