HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

किसी ना किसी काम में व्यस्त रहते हैं कर्क राशि के जातक

14 Nov 2018
कर्क राशि: योजनाबद्ध तरीक़े से काम करना रहेगा फलदायी
 
NOV 14 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। ज्योतिष के अनुसार कर्क चर राशि है, इसलिए हर समय चलायमान रहना यानि कि किसी ना किस काम में लगे रहना इनका स्वभाव होता है। देखा गया है कि कर्क राशि के लोग लगातार कई घण्टों तक काम करते हैं जिससे इनके बीमार होने की आशंका बनी रहती है। इन्हें रुक रुककर काम करना चाहिए।

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है इसलिए इस राशि का प्रभाव इस राशि पर होने से ये लोग काफ़ी भावुक होते हैं। ये लोग जिस भी व्यक्ति से स्नेह करते हैं उसके साथ इन्हें काफ़ी लगाव होता है और उसके लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। वहीं जिनके साथ कर्क राशि के जातकों की शत्रुता हो जाए तो ये लोग उससे बदला लेने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।
 
कर्क राशि के लोग जिनके क़रीब होते हैं ये लोग उन्हीं की बातें सुनना पसंद करते हैं जो कि कभी-कभी ग़लत भी होता है। इसी कारण देखा गया है कि इनके फ़ैसले कई बार एकतरफ़ा और ग़लत साबित हो जाते हैं।
 
कर्क राशि के जातकों में सीखने की काफ़ी जिज्ञासा होती है। ये लोग गीत संगीत के काफ़ी शौकीन होते हैं। ये लोग ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने में यक़ीन करते हैं,  लेकिन ये लोग सोच समझकर पैसा खर्च करते हैं फिज़ूलखर्ची पर इन्हें विश्वास नहीं है जिसके कारण कई बार लोग इन्हें कंजूस कहते हैं।

कर्क राशि के लोगों को पानी के पास रहना ज़्यादा अच्छा लगता है। ये लोग प्रकृति के काफ़ी क़रीब होते हैं। ज्योतिष के अनुसार जल सम्बन्धी व्यवसाय और शिक्षा इन लोगों के लिए लाभदायक रहती है। कर्क राशि के जातकों को ठण्डी एवं जलीय वस्तुओं का सेवन पसंद आता है। लेकिन ठण्डी वस्तुओं के ज़्यादा प्रयोग से इन लोगों को कफ़ सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
देखा गया है कि कर्क राशि के जातकों के जीवन में अचानक किसी घटना से परिवर्तन आता है। कई बार समय रहते हुए कर्क राशि के जातक काम के प्रति गम्भीर नहीं रहते हैं, लेकिन जब ज़रूरत पड़ती है तो काम के लिए समय खत्म हो चुका होता है। ज्योतिष की इनको सलाह है कि ये लोग योजनाबद्ध तरीक़े से काम करें जिससे काम सही समय पर पूरा हो सके।