HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

तुला राशि के जातकों का स्वभाव होता है काफ़ी संतुलित

17 Nov 2018
तुला राशि: निर्णय लेने में काफ़ी देरी लगाना है इनका स्वभाव
 

NOV 17 (WTN) – आइये आज आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। देखा गया है कि तुला राशि के जातक में गुण होता है कि वे अपने रिश्तों, कारोबार और अपने सम्बन्धों में सामंजस्य स्थापित किये रहते हैं। इनका व्यवहार सभी के साथ नपा तुला होता है। ये लोग जिस भी व्यक्ति के साथ मिलते हैं तो उसके साथ काफ़ी सोच विचार करके बातें करते हैं। अपने राशि चिन्ह के अनुसार ही ये लोग काफी संतुलित व्यवहार के होते हैं। लेकिन तुला राशि के जातक निर्णय लेने में काफ़ी समय लगाते हैं और फ़ैसला सही समय पर नहीं ले पाते हैं।
 
तुला राशि के जातक चंचल स्वभाव के होते हैं, लेकिन ये लोग अच्छे व्यावसायिक साबित होते हैं। खरीददारी के समय पैसों की बचत करना इन्हें अच्छी तरह से आता है। ये लोग किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं, बल्कि धैर्य और संयम के साथ निर्णय करते हैं। राजसी जीवन जीना इन्हें पसंद है लेकिन अनुशासन में रहना इन्हें ज़्यादा पसंद आता है। ये लोग अपने ऊपर खर्च करने में कंजूसी नहीं करते हैं और भोगविलास का जीवन जीते हैं।
 
तुला राशि के लोगों को घूमने का शौक होता है और जहां भी मौका मिलता है ये लोग घूमने निकले लेते हैं। हटकर कार्य करना या कहें कि चुनौतीपूर्ण काम करना इन लोगों को पसंद है। ये लोग बहुत ही रचानात्मक होते हैं और गायन, वादन, नृत्य, कुकिंग और एक्टिग के क्षेत्र में ज़्यादा सफल रहते हैं।

तुला राशि के जातकों का रहन सहन और पहनावा काफ़ी आकर्षित होता है जिसके कारण लोग इनकी तरफ़ जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं और इनसे दोस्ती करना चाहते हैं। ये लोग जीवन को खुलकर जीने में विश्वास करते हैं यानि कि ज़्यादा तनाव में रहना इन्हें पसंद नहीं है। हंसी मजाक करना और लोगों की मदद करना इन्हें पसंद है। तुला राशि के लोग अच्छे वक्ता और श्रोता दोनों ही होते हैं।
 
देखा गया है कि तुला राशि के लोगों को खुद की तारीफ़ सुनना पसंद होता है। तुला राशि के जातक कर्मठ होते हैं और इन्हें फालतू समय व्यर्थ करना पसंद नहीं आता है। ये लोग या तो काम में लगे रहेंगे या फ़िर खाली समय में ये लोग अपना शौक पूरा करने में जुट जाते हैं। साहित्य में रूचि होने के कारण इनकी लेखन क्षमता भी अच्छी होती है।
 
अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने और उनके साथ समय बिताने का अवसर ये लोग हमेशा ढूंढते रहते हैं। तुला राशि के जातक अपनी उम्र से छोटे दिखाई देते हैं और जहां भी ये लोग जाते हैं वहां का माहौल खुशमिजाज करना इनकी आदत है। ज्योतिष की सलाह है कि तुला राशि के लोगों को अधिक तला-भुना और मसालेदार खाने से बचना चाहिए।