HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कहीं हैक ना हो जाए आपका नेट बैंकिंग एकाउण्ट!

17 Nov 2018
नेट बैंकिंग के लिए ना करें साइबर कैफे या ऑफ़िस के कम्प्यूटर का उपयोग
 
NOV 17 (WTN) – आजकल नेट बैंकिग को उपयोग काफ़ी लोग करते हैं। नेट बैंकिग के जरिये आप बिल पेमेण्ट, फण्ड ट्रांसफर, फिक्स्ड डिपॉजिट या रेकरिंग डिपॉजिट जैसे काम आसानी से कर पाते हैं। लेकिन नेट बैंकिंग का उपोयग करते समय आपको बहुत सावधानियां बरतने की ज़रूरत है जिससे कि आपका एकाउंट हैक ना पाए।
 
आइये आपको बतातें हैं कि नेट बैंकिंग का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए
 
पूरी कोशिश करें कि आप नेट बैंकिंग का प्रयोग घर के कम्प्यूटर से या फिर अपने मोबाइल से करें जो कि सबसे ज़्यादा सुरक्षित है।
 
पूरी कोशिश करें कि नेट बैंकिंग के लिए किसी साइबर कैफे या ऑफ़िस के कम्प्यूटर का इस्तेमाल नहीं करें। क्योंकि ऐसे कम्प्यूटर को एक से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। यदि इमरजेंसी में अगर ऐसा करना भी पड़े, तो लॉग आउट के बाद अपना पासवर्ड बदल लें और साथ ही ब्राउजर से हिस्ट्री डिलीट कर दें।
 
यदि ऑफ़िस या सायबर कैफे के सिस्‍टम से नेट बैंकिंग कर रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि सिस्टम में एण्टी वायरस का अपडेटेड वर्जन मौजूद होना चाहिए।
 
अक्‍सर हैकर यूआरएल लिंक के माध्‍यम से एकाउण्ट हैक करते हैं। ऐसे में प्राइवेट या ऑफिस सिस्‍टम पर कभी भी लिंक्स का इस्तेमाल न करें। कोशिश करें कि जब भी नेट बैंकिेंग यूज करें तो बैंक का एड्रेस खुद टाइप करें।
 
नेट बैंकिंग का उपयोग करने से पहले चेक कर लें कि आप सुरक्षित ब्राउजिंग कर रहे हैं, उसके लिए आप अपने बैंक के यूआरएल पर ध्यान दें जो कि https:// से शुरू होना चाहिए।
 
जब आप पहली बार नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हैं तो आपसे पासवर्ड बदलने के लिए कहा जाता है, ऐसे में आप तुरंत ही पासवर्ड बदल लें। इसके बाद भी दो महीने में कम से कम एक बार अपना पासवर्ड जरूर बदलें, क्योंकि ऐसा करने से आपका एकाउण्ट हैंक होने की आशंका कम हो जाती है।
 
याद रखिये कि कभी भी बैंक की ओर से फ़ोन या एमएमएस के जारिए आपसे आपके नेट बैंकिंग पासवर्ड से सम्बन्धित कोई भी जानकारी नहीं मांगी जाती है। अगर ऐसी कोई कॉल या एसएमएस आता है तो उसकी जानकारी आप तुरंत बैंक को और पुलिस को दें।
 
पूरी कोशिश करें कि आप जिस बैंक एकाउण्ट से नेट बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं उसमें ज़्यादा बैलेंस नहीं हो।
 
इंटरनेट बैंकिंग के एकाउण्ट में लॉग इन पासवर्ड और मनी ट्रांसफर पासवर्ड दोनों को अलग-अलग ही रखें।
 
एक से ज़्यादा नेट बैंकिंग एकाउण्ट के लिए एक ही पासवर्ड का प्रयोग नहीं करें।
 
हम सभी के ई-मेल पर अक्‍सर लॉटरी या डोनेशन सम्बन्धी मेल आते रहते हैं, जो आपसे आपका एकाउण्ट नम्बर मांगते हैं। हमारी आपको सलाह है कि ऐसी किसी भी मेल का कोई भी जवाब ना दें जहां आप से नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड या फिर सुरक्षा की नज़र से जन्म तिथि, मां का मिडल नाम आदि जानकारी मांगी जा रही हो।
 
समय-समय पर अपना एकाउण्ट चेक करते रहना चाहिए ताकि पता लगाया जा सके कि कोई अनऑथोराइसड ट्रांस्जेक्शन तो नहीं हुआ है।